फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक की पिटाई से नाराज महिलाओं ने थाना घेरा

युवक की पिटाई से नाराज महिलाओं ने थाना घेरा

Mon, 17 Jul 2017 08:42 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
युवक की पिटाई से नाराज महिलाओं ने थाना घेरा

विज्ञापन
गगहा। इलाके के पुरुसौली चौराहे पर रविवार की शाम हुआ दो युवकों के बीच हुआ विवाद तो किसी तरह शांत हुआ, लेकिन इससे नाराज लोगों ने सोमवार की सुबह खेत में काम कर रहे एक युवक को पीट दिया। आरोपी नकाब पहनकर आए थे। घायल को पीआरवी थाने ले जाने और उसकी पिटाई करने से नाराज महिलाओं ने थाना घेर लिया। विवाद जातीय संघर्ष का रूप लेने लगा। प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं आरोपियों पर कार्रवाई और चौराहे पर मौजूद शराब की दुकान हटाने की मांग करने लगीं। विवाद बढ़ता देख तीन थानों की फोर्स बुला ली गई।
रविवार की रात आठ बजे पुरुसौली निवासी राजकुमार पासवान चौराहे पर दाना खा रहा था। आरोप है कि गगहा के दो युवक वहां पहुंचे और किसी बात पर विवाद करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। इधर, सोमवार की सुबह 11 बजे राजकुमार खेत में काम कर रहा था। इसी बीच मुंह बांधे करीब दस युवक वहां पहुंचे और उसे पीट दिया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीआरवी टीम घायल को थाने लेकर आ गई। इसी दौरान राजकुमार की पिटाई से नाराज महिलाएं थाने पहुंच गई और प्रदर्शन करने लगीं। मामला बढ़ता देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। महिलाएं आरोपियों पर कार्रवाई करने, उनकी गिरफ्तारी के साथ ही चौराहे पर मौजूद शराब की दुकान हटाने की मांग करने लगीं।
विज्ञापन

उनका कहना था कि शराब की दुकान के चक्कर में आए दिन मारपीट, छेड़खानी की घटनाएं होती हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दुकान को तत्काल हटाया जाए। विवाद बढ़ता देख बेलीपार, बांसगांव से भी फोर्स बुला ली गई। घायल राजकुमार ने दो युवक सहित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ अतुल चौबे का कहना है कि जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed