फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर में घुसकर तोड़फोड़, डेढ़ लाख नकदी लूटा

घर में घुसकर तोड़फोड़, डेढ़ लाख नकदी लूटा

Fri, 30 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर तोड़फोड़, डेढ़ लाख नकदी लूटा

विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार क्षेत्र के आजाद नगर पटेल चौक पर कपिल मुनि के घर में धावा बोलकर मनबढ़ों ने तोड़फोड़ की। घर में बेटे की पिटाई कर डेढ़ लाख रुपये नकदी भी बदमाश उठा ले गए। बताया जाता है कि पेशाब करने को लेकर एक युवक से विवाद हुआ था, जिसके बाद ही मनबढ़ों ने हमला किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कपिल मुनि ने तहरीर दी है।

कपिल मुनि गांधी गली में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर सौरभ श्रीवास्वत के यहां दवा स्टोर में कर्मचारी हैं। उनका पटेल चौक पर मकान है। पुलिस को कपिल मुनि ने बताया कि घर के पीछे वाली खिड़की पर सुबह एक लड़का पेशाब कर रहा था। मना करने पर वह उलझ गया था। इसके बाद वे दुकान पर चले गए और पत्नी रिश्तेदारी में गई। घर पर अकेले बेटा गौरव ही मौजूद था। कुछ देर बाद आठ-दस साथियों के साथ युवक पहुंचा और घर में धावा बोलकर बेटे की पिटाई करने के साथ ही पूरे घर में तोड़फोड़ कर डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया। डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि कपिल मुनि के यहां उनकी दवा का रुपया रहता है। वही रुपये मनबढ़ युवक लूट ले गए हैं। कपिलमुनि के साथ डॉ. सौरभ भी खोराबार थाने पहुंचे और वहां पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed