{"_id":"19e008120ad4f0317e47875a9bde6da4","slug":"10-people-was-noticed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ कब्जा करने पर दस को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुटपाथ कब्जा करने पर दस को नोटिस
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क और पटरी पर बालू, गिट्टी, छड़ आदि रखकर बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रुस्तमपुर और मेडिकल कॉलेज रोड पर ऐसे 10 लोगों को नोटिस दिया गया है। जल्द ही इन दुकानों के सामग्री को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानदारों ने सड़क और पटरी पर बालू, गिट्टी, संगमरमर, कोयला, गिट्टी, छड़ आदि की दुकानें सजा ली है। देवरिया बाईपास तारामंडल रोड, महुई सुघरपुर, असुरन रोड, दुर्गाबाड़ी रोड समेत शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क की पटरी पर कारोबार किया जा रहा है। पटरी पर अतिक्रमण से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही दुघर्टनाओं की आशंका बनी रहती है।
इसके मद्देनजर कमिश्नर ने नगर निगम को इन इलाकों में दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस देने का निर्देश दिया था। इसके बाद नगर निगम ने रुस्तमपुर में बुद्धि सागर त्रिपाठी, विनय शंकर, राजेंद्र जायसवाल और अरविंद कुमार गुप्ता को फुटपाथ पर कब्जा करके गिट़्टी रखने पर नोटिस जारी किया गया है। असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड पर भी छह लोगों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
अब तक 10 लोगों को नोटिस दिया गया है। उन्हें तीन दिनों की मोहलत दी गई है। जल्द ही इनके सामग्री को जब्त करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-स्वर्ण सिंह, प्रभारी अतिक्रमण एवं सहायक नगर आयुक्त