फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 cases of robbery are opened, 3 arrested

लूट की दस घटनाओं का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 15 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
10 cases of robbery are opened, 3 arrested
पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : Amar Ujala
देवरिया में 13 लाख के लूट समेत दस घटनाओं का पर्दाफाश हो गया। तीन लुटेरों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने उनके पास से 12 लाख 35 हजार नकदी, दो बाइक, आठ मोबाइल, देसी पिस्तौल, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई सामान बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की। घटना की साजिश में शामिल मुनीम का सच सामने आने पर शराब कारोबारी जीतेंद्र सिंह पप्पू ने क्राइम ब्रांच की टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में कर एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि ग्रामीण इलाके में बदमाश लगातार वारदात कर रहे थे। बेलघाट में हुई लूटपाट में जेल से छूटे बदमाश के शामिल होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच काम कर रही थी। सोमवार को क्राइम ब्रांच की सीआईयू टीम के प्रभारी अनिल उपाध्याय को बदमाशों के बारे में सूचना मिली। गगहा के इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार पांडेय की टीम लेकर क्राइम ब्रांच बदमाशों की तलाश में जुट गई। क्षेत्र के जमीन लौहरपुर पुलिया के पास पुलिस ने दो बाइक सवार तीन युवकों को रोका। तलाशी में नकदी, असलहा, मोबाइल फोन बरामद होने पर पुलिस ने उन्हें  हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान उरुवा के हेमचौरा निवासी राहुल यादव, इसी क्षेत्र के प्रतापीपुर निवासी मनीष यादव और बड़हलगंज के फरसाड़ निवासी राजेश कुमार यादव के रूप में हुई। राहुल का नाम आते ही टीम अन्य घटनाओं के पीड़ितों से संपर्क करने लगी, जिस पर अन्य घटनाओं का पर्दाफाश हुआ। लूट के मामले में राहुल कुछ माह पहले जमानत पर छूटा था। वह अपने नए साथी मनीष के साथ मिलकर लूटपाट कर रहा था। शराब पीने के दौरान देवरिया के मदनपुर में मुनीम राजेश से उनकी जान पहचान हुई। राहुल और मनीष ने राजेश से मिलकर शराब कारोबारी की नकदी लूटने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनीम ने की मुखबिरी

शराब कारोबारी के मुनीम राजेश ने ही मुखबिरी की थी। 10 नवंबर को 12 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहे मुनीम ने मुखबिरी करके बदमाशों को सूचना दी थी, फिर लूट होने के बाद मालिक को जानकारी दी। डेढ़ साल पहले मुनीम को नौकरी मिली थी। एक झटके में अमीर बनने ख्वाहिश में उसने मुखबिरी की थी।

बड़े नोट लेकर भटक रहे थे

लुटेरे नकदी लूटने के बाद उसे खपाने में परेशान थे। मगर सभी नोट 1000 और 500 के होने की वजह से वे नोट को नहीं खपा पाए और इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

प्रेमी के साथ भागने की थी तैयारी

राहुल लूट की रकम उरुवा की रहने वाली अपनी प्रेमिका पर खर्च करता था। उसी के साथ वह भागकर शादी करके की तैयारी में भी था मगर उसके पहले ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed