{"_id":"573e23284f1c1b1225ac74ad","slug":"1-20-lakh-robbed-from-driver-in-sahjanva","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां में ड्राइवर से 1.20 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहजनवां में ड्राइवर से 1.20 लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 20 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप चालक से 1.20 लाख रुपये लूट लिए। खजनी स्थित दुकान से वह पिकअप में सामान लेने शहर आया था। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार खजनी के रहने वाले आकाश जायसवाल की कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम आकाश सामान लेने शहर आए थे। खरीदारी करने के बाद अपनी पिकअप गाड़ी चलाने वाले संतकबीरनगर, धनघटा के रहने वाले राजन को फोन करके घर से रुपये लेकर आने को कहा। शाम सात बजे राजन 1.20 लाख रुपये आकाश के घर से लेकर निकला।
शाम 7:30 बजे फोन करके उसने अपने साथीपार में लूट होने की जानकारी दे दी। पुलिस को आकाश ने बताया कि पिकअप का पहिया पंक्चर हो गया था। स्टेपनी बदलकर वह शहर की तरफ बढ़ा था कि वहां आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोकने के बाद तमंचा सटाकर जेब में रखे रुपये निकाल लिए। पुलिस कहानी को संदिग्ध मान राजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। व्यापारी ने भी चालक का आचरण ठीक न होने की बात पुलिस को बताई है।