फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

पूर्व एमएलसी के पौत्र ने मां समेत तीन पर जालसाजी का केस किया

Wed, 21 Aug 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime news
पूर्व एमएलसी के पौत्र ने मां समेत तीन पर जालसाजी का केस किया
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्व एमएलसी सुदामा सिंह के पौत्र ने अपनी मां समेत तीन पर जालसाजी व 1.12 करोड़ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अपने नाम से मां ने फर्जी वसीयत करा ली है और संपत्ति अपने भाई को देना चाहती हैं। विरोध करने पर बेटे और पति को जेल भेजने की धमकी देती हैं। कैंट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।

अमित के मुताबिक पिता राजीव सिंह दिव्यांग हैं। वह बोल और सुन नहीं सकते हैं। पिता के प्रति उनकी मां उर्मिला देवी हीन भावना रखती हैं। उनका पालन पोषण दादा व दादी ने किया था। माँ अपने भाई बलिया के सिकंदरपुर के डुहरा, बहरा निवासी अभय नारायण सिंह को सम्पति देना चाहती है। व्यवसायिक व पैतृक संपत्ति की रक्षा के लिए उनके पिता ने 2016 में रजिस्टर्ड वसीयत कर दी थी। जिसके बाद से वह व्यवसायिक व पैतृक संपत्ति की देखरेख कर रहे हैं। 2016 में ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने के लिए मां और मामा ने 1.12 करोड़ रुपये लिए लेकिन पर्चा दाखिल नहीं किया। रुपये मांगने पर लड़ाई करने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed