फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime news
साहब के आदेश पर जागी पुलिस, दुष्कर्म का आरोपी गया जेल
विज्ञापन

पिपराइच (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में छत पर सो रही पंद्रह साल की लड़की का अपहरण कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद लड़की को घर छोड़ने आया था। इस दौरान घरवालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था लेकिन आरोप है कि कार्रवाई की जगह पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। घटना के चार दिन बाद एसएसपी के आदेश पर पिपराइच पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।

घटना पांच जुलाई की है। लड़की के मुताबिक वह छत पर मां के साथ सोई थी। इसी दौरान रामकरन आया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे वह चिल्ला नहीं पाई और साथ लेकर चला गया। बगल में सोई मां को भी इसकी भनक नहीं लगी। फिर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इधर, सुबह चार बजे आंख खुलने पर मां ने देखा की बेटी नदारद है। घरवाले भी जग गए। इसी बीच आरोपी रामकरन खुद बाइक से लड़की को लेकर चला आया। उसे घरवालों ने पकड़ लिया तो किशोरी ने आपबीती बताई। घरवालों ने पुलिस को सुपुर्द कर तहरीर दी मगर आरोप है कि उसे थाने से छोड़ दिया गया था। हालांकि इलाके में चर्चा है कि मामला प्रेम संबंध का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed