फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

रेलवे ट्रैक के पास मिला किशोरी का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Wed, 27 Nov 2019 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime news
रेलवे ट्रैक के पास मिला किशोरी का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

पीपीगंज/ जंगल कौड़िया। पीपीगंज इलाके के जंगल कौड़िया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे मंगलवार सुबह 16 वर्षीय सोनम चौहान (काल्पनिक नाम) का क्षत विक्षत शव मिला। किशोरी के शरीर के कुछ हिस्से बरामद नहीं हुए हैं। हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने किशोरी की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद शाम को घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थित साफ होगी।

जंगल कौड़िया इलाके के एक गांव की किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम था। वह डेढ़ माह पूर्व युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बीते 22 अक्तूबर को किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेजा था। चर्चा है कि किशोरी, युवक के साथ ही रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर परिजनों से उसका अक्सर झगड़ा होता था। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम को किशोरी झगड़ा कर घर से निकली थी। इलाके के लोगों के अनुसार, किशोरी की हत्या कर शव को ट्रैक किनारे फेंक दिया गया। वहीं परिजनों का कहना है कि विवाद कर घर से निकलने के बाद उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में इंस्पेक्टर पीपीगंज बीबी राजभर ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed