फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

जिले में चार जगहों पर तड़तड़ाई गोलियां, कई घायल

Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime news
वनटगियां गांव में फायरिंग के बाद मारपीट से घायल युवक।
जिले में चार जगहों पर तड़तड़ाई गोलियां, कई घायल
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में चार जगहों पर फायरिंग और मारपीट की घटनाएं सामने आईं हैं। मारपीट में कई लोग जख्मी भी हो गए। वहीं गोली लगने से भी दो लोग घायल हो गए हैं। ज्यादातर घटनाएं दिवाली के दिन ही हुईं। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
..
पटाखे जलाने के विवाद में चली गोली, पथराव
पिपराइच। इलाके के महरी गांव में दिवाली की शाम पटाखा जलाकर फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने पर गोली चल गई। इससे एक युवक घायल हो गया। इसके अलावा मारपीट में भी कई लोग घायल हो गए। गोली मारने की जानकारी के बाद लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव और तोड़फोड़ की। गोली से घायल व्यक्ति का केजीएमसी लखनऊ में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक महरी गांव के हरिजन बस्ती निवासी उमाशंकर का पुत्र पटाखा जला कर फेंक रहा था। पटाखे की एक चिंगारी पड़ोसी जुगुत प्रसाद के ऊपर चली गई। विरोध पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जुगुत के पक्ष के लोगों का आरोप है कि इसी दौरान किसी ने अवैध असलहे से जुगुत के ऊपर गोली चला दी। सिर में कान के पीछे गोली लगते ही जुगुत जमीन पर गिर गए। गोली चलाने के विरोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान जुगत के लड़के अशोक, सुरेंद्र, सोनू व रवि घायल हो गए। जबकि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष से आसमान, उमाशंकर को चोटें आईं जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पिपराइच इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। गोली लगने की बात संदिग्ध है। दोनों पक्षों से तहरीर आई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम के जाते ही वनटांगिया गांव में तड़तड़ाईं गोलियां
गोरखपुर। पिपराइच इलाके के जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया गांव में पटाखा जलाने को लेकर दिवाली के दिन विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की। मारपीट में तीन लोग को चोटें आईं हैं। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। घटना रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के वनटांगिया गांव से निकलने के थोड़ी ही देर बाद हुई थी। जानकारी के मुताबिक शनिचरी निषाद व मंजू देवी के परिवार के बच्चों के बीच पटाखा जलाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान ही एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गांव में फायरिंग की खबर पाते ही पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष से आई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया और दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्ष से आई तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। फायरिंग की अफवाह फैली थी। गोली नहीं चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीनशेड डालने पर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, कई घायल
गगहा। इलाके के ऊंचेर में टीनशेड डालने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। मारपीट में कई लोग को चोटें आईं हैं। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर हत्या की कोशिश, मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक रईस अपने घर के सामने पिलर बनाकर टीनशेड डाल रहे थे। आरोप है कि बगल के ही कौशल किशोर सिंह अपने पुत्र दिलीप व अन्य के साथ पहुंचकर पिलर गिरा दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच कौशल किशोर सिंह के लड़के दिलीप सिंह ने घर से लाइसेंसी बंदूक लाकर फायर कर दिया। रईस ने इसकी सूचना गगहा पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष गगहा जगत नारायण सिंह और गजपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह पहुंच गए।

........
दिवाली पर तमंचे से फायरिंग, दो घायल
जंगल कौड़िया। पीपीगंज इलाके के फुलवरिया गांव में दिवाली की रात गोलू (20) पुत्र हरिराम तमंचे से फायरिंग कर रहा था। इस दौरान गोली लगने से अभय (14) पुत्र लाल बहादुर और पंकज (12) पुत्र त्रियुगी पैर में छर्रा लगने से घायल हो गए। इसके बाद अभय ने गोलू से तमंचा छीनने की कोशिश की लेकिन वह धक्का देकर फरार हो गया। अभय की हालत गंभीर होने पर उसके चाचा पन्ने ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बकौल पन्ने ने बताया कि घटना की सूचना पीपीगंज पुलिस को दी गई। हालांकि थानेदार का कहना है कि गोली से नहीं पटाखे से पैर में घाव हुआ है। वहीं, गांव वालों का कहना है कि गोली से दोनों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed