{"_id":"5db205a78ebc3e93a3344d66","slug":"crime-news-gorakhpur-city-news-gkp326860799","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के मोबाइल से दी गई थी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के मोबाइल से दी गई थी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे स्टेशन को 26 अक्तूबर को बम से उड़ाए जाने की धमकी एक शिक्षक के दत्तक पुत्र अरविंद यादव ने दी थी। धमकी देने के लिए उसने पिता तुल्य शिक्षक बृजकिशोर राय के मोबाइल का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस शिक्षक को भी आरोपी मान रही है। धमकी खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल के नाम से दी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि खंड शिक्षा अधिकारी से शिक्षक परेशान थे और इसका बदला लेने के लिए दत्तक पुत्र ने फोन कर फंसाने की कोशिश की थी।
मुख्यमंत्री के पोर्टल आईजीआरएस पर बीते दिनों एक शिकायत अपलोड हुई। शिकायत के रूप में यह एक सूचना थी जिसमें बताया गया था कि 26 अक्तूबर को गोरखपुर रेलवे स्टेशन को पांच बमों से उड़ा दिया जाएगा। यह सूचना खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल की ओर से दर्ज हुई थी लिहाजा पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पटेल ने पुलिस को बताया कि बीते छह महीने से उनके नाम का इस्तेमाल कर इस तरह की शिकायतें की जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज की। जांच में अरविंद यादव का नाम सामने आया। पुलिस ने अरविंद को दबोचा तो उसने बताया कि देवरिया जिले के भाटपाररानी के लखना उर्फ डोमडिह गांव निवासी बृज किशोर राय सरदारनगर ब्लाक में बालखुर्द प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक हैं। रामजानकी नगर में बशारतपुर में वह अपने परिवार के साथ बीएल गुप्ता के मकान में किराए पर रहते हैं। वह उनके गांव का है और शिक्षक उसे दत्तक पुत्र की तरह पालते हैं। वह उसे मानते हैं तो वह उनपर जान छिड़कता है। बीते कुछ दिनों से मुसाफिर पटेल उसके पिता तुल्य बृजकिशोर को प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रताड़ना को लेकर वह परेशान रहते थे। उनकी परेशानी उससे देखी नहीं जा रही थी इसलिए उसने मुसाफिर को परेशान करने के लिए यह कदम उठाया था। इसके पीछे अरविंद का मकसद था कि खंड विकास अधिकारी फंस जाए और जेल हो जाए।
कोट
खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल मेरे पति को प्रताड़ित करते थे। वह इतने तनाव में थे कि रात में नींद की दवा खाकर सोते थे। कभी-कभी आधी रात को उठकर बैठ जाते थे। मैं उन्हें समझाती थीं। इन सभी बातों की जानकारी के बाद अरविंद ने यह कदम उठाया था। इसकी जानकारी हम लोगों तब हुई, जब पुलिस घर पहुंची। मैं चाहती हूं कि बीईओ के खिलाफ भी कार्रवाई हो। -सिंधू राय, पत्नी बृजकिशोर राय
विज्ञापन
कोट
साइबर सेल ने 24 घंटे के अंदर धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। उसने जुर्म भी कबूल कर लिया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी