फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news and jail

सेशन हवालात की चेकिंग की, असलहे जांचे

Sun, 18 Aug 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime news and jail
कैदी व विशेष वाहनों में जरूर लगें हों वायरलेस सेट
विज्ञापन

गोरखपुर। डीजीपी के आदेश पर सेशन हवालात में शनिवार को विशेष चेकिंग हुई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और उनके असलहों की भी जांच की गई। कमियों और कैदी वाहन की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को सौंपी गई है। रिपोर्ट में कैदी वाहनों और उनके साथ चलने वाले विशेष दस्ते की गाड़ी में वायरलेस सेट लगाए जाने का सुझाव दिया है।
एसएसपी डॉ. सुनील गुप्त ने सीओ क्राइम प्रवीण सिंह को सप्ताह में कम से कम दो दिन अनिवार्य रूप से इस तरह की औचक चेकिंग करने का आदेश दिया है। डीजीपी ने दो क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर सेशन हवालात पर चेकिंग का आदेश दिया था। जिसके बाद एसएसपी ने सीओ क्राइम प्रवीण सिंह और सीओ कार्यालय योगेंद्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में इसके लिए टीम गठित की थी।
विज्ञापन

टीम ने दिन में 10 से 11 बजे के बीच सेशन हवालात पर आए दो-दो की संख्या में दो बार में आए चार कैदी वाहनों को चेक किया। पेशी पर लाए गए बंदियों की तलाशी ली तथा उनसे पूछताछ की गई। इस दस्ते में अत्याधुनिक असलहों से लैस एक इंस्पेक्टर और तीन सिपाही शामिल होते हैं। अलग गाड़ी में सवार होकर बंदियों को जेल से लाए जाने और पेशी के बाद जेल ले जाने के दौरान कैदी वाहनों के साथ चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed