फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   counselling for admission in gorakhpur university will start from 15 june

15 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग

Wed, 01 Jun 2016 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Jun 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
counselling for admission in gorakhpur university will start from 15 june
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ उसका रिजल्ट निकालने वाले गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब प्रवेश की तैयारी भी शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि तय कर दी गई है। कुलपति प्रो. अशोक कुमार के मुताबिक काउंसिलिंग 15 जून से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि रिजल्ट निकालने के बाद विषयवार सीटों के मुताबिक कट ऑफ मेरिट तैयार की जा रही है। 10 जून तक इसे जारी कर देने की योजना है, जिससे मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश से जुड़ी तैयारी करने का समय मिल सके। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी पहली बार दूसरी काउंसिलिंग भी करने जा रही है। यह काउंसिलिंग अगस्त महीने में होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहुत से विद्यार्थी प्रवेश लेने के कुछ समय बाद ही पढ़ाई छोड़ देते हैं, जिसके चलते सीटें खाली रह जाती हैं। दूसरी काउंसिलिंग के माध्यम से इन सीटों पर प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को अवसर मिल सकेगा। अध्ययन सत्र की शुरुआत एक जुलाई से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार और प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित  

यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ रिजल्ट घोषित करने का सिलसिला जारी है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को बीबीए और एमए शिक्षा शास्त्र का परिणाम भी घोषित कर दिया। इसके पहले मंगलवार देर शाम एलएलबी और बीएससी कृषि का रिजल्ट घोषित किया गया था।

प्रवेश परीक्षाओं के समन्वयक प्रो. अजेय कुमार गुप्ता ने बताया कि एमए शिक्षा शास्त्र में पहले तीनों स्थानों पर लड़कियों का वर्चस्व रहा। यशोदा को पहला, नादिरा गुलशन को दूसरा और किरन प्रजापति, नेहा श्रीवास्तव व द्विविषा को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। बीबीए प्रवेश रिजल्ट में आयुष कुमार तिवारी पहले, चारुल चौधरी व धीरज कुमार पांडेय दूसरे और अनामिका दुबे, अंकित निषाद और नंदिनी जायसवाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।


एलएलबी प्रवेश परीक्षा में कुंवर विजय बहादुर ने श्रेष्ठता सूची में पहला, अधीर कुमार ने दूसरा और मृदुल पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बीएससी कृषि में किशन कुमार झा पहले, श्रद्धा सिंह दूसरे और नैना रावत तीसरे स्थान पर रहीं। सभी परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट  http://ddugorakhpuruniversity.in पर देखे जा सकते हैं।



..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed