{"_id":"57125a2d4f1c1b185c4a6b7b","slug":"copy-report-in-44-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 कॉलेजों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 कॉलेजों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 16 Apr 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल पर नकेल का यूनिवर्सिटी प्रशासन का प्रयास जारी है। दो से 16 अप्रैल के बीच यूनिवर्सिटी के सचल दस्ते ने 44 कॉलेजों के खिलाफ विभिन्न विषयों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट की है। इनमें सर्वाधिक 16 कॉलेज देवरिया जिले के हैं।
इसके अलावा यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी जिलों के कॉलेजों में 132 नकलची अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ रस्टीकेशन की कार्रवाई की गई है।
केंद्रीय सचल दस्ते के समन्वयक डॉ. श्रीवर्धन पाठक ने बताया कि सचल दस्ते की छापेमारी के दौरान पूरी गोपनीयता बरती जा रही है। कॉलेजों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि जिन कॉलेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट हुई है, उनमें सर्वाधिक देवरिया के 16 कॉलेजों के अलावा, संतकबीर नगर के सात, गोरखपुर के छह, महाराजगंज व कुशीनगर के पांच-पांच, बस्ती के तीन और सिद्धार्थनगर के दो कॉलेज शामिल हैं।
अनुचित साधन के प्रयोग में भी देवरिया के विद्यार्थी ही सबसे आगे हैं। वहां के 52 विद्यार्थी सीधे तौर पर नकल करते पकड़े गए हैं। इसके अलावा गोरखपुर के 26, महराजगंज के 20, कुशीनगर के 19, संतकबीर नगर के नौ, बस्ती व सिद्धार्थनगर के तीन-तीन विद्यार्थी अनुचित साधन के साथ पकड़े गए हैं।