{"_id":"e97d80a82647953cd32628092405eb81","slug":"complain-centre-at-district-hospiatl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शिकायत केंद्र खुलेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शिकायत केंद्र खुलेगा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में जल्द ही शिकायत केंद्र खुलेगा। ओपीडी के पास स्थित एक कक्ष में इसकी व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी मरीज व तीमारदार को शिकायत करने के लिए भटकना न पड़े। इसकी मॉनीटरिंग एसआईसी खुद करेंगे।
अस्पताल में अभी तक कहीं भी कोई ऐसी जगह नहीं थी, जहां पर शिकायत सीधे दर्ज कराया जा सके। मरीज या तीमारदार बहुत जागरूक होते हैं तो शिकायत लेकर एसआईसी तक पहुंच जाते हैं। मगर अब इसके लिए किसी को भी भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में किसी भी असुविधा की शिकायत को अब हर कोई दर्ज कर सकेगा। शिकायत केंद्र पर पूछताछ भी की जा सकती है। मरीज को अगर किसी विभाग की जानकारी नहीं हो तो यहां वह उसकी जानकारी भी ले सकेगा। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इसे खोल दिया जाएगा। जिससे मरीजों को सहूलियत होगी।