फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   commissioner orders to his officer to fast buying of wheet

कमिश्नर ने दिए गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 30 Apr 2016 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 30 Apr 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
commissioner orders to his officer to fast buying of wheet
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर पी गुरुप्रसाद ने मंडल के सभी जिलाें के अफसरों से गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान सभी जिलों में कुछ क्रय केंद्रों के बंद होने की जानकारी पर उन्होंने कें द्र प्रभारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कमिश्नर कैंप कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया कि कुशीनगर में एक तथा देवरिया में दो क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारी के अभाव में खरीद नहीं शुरू हो पाई। कमिश्नर ने कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्रों को बंद करने का प्रस्ताव देने तथा अपर जिलाधिकारी देवरिया व कुशीनगर को निर्देश दिया कि उक्त केंद्रों के स्थान पर किसी दूसरी एजेंसी का क्रय केंद्र  केंद्र खोला जाए।
विज्ञापन


गेहूं खरीद की जनपदवार और एजेंसीवार समीक्षा में पाया गया कि गोरखपुर जिले में स्वीकृत 94 केंद्रों में से सात केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं शुरू हुई है जिसमें पीसीएफ  के चार, यूपीएसएस के दो तथा भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र पर तथा महराजगंज जिले में पीसीएफ , यूपीएसएस तथा कुशीनगर में कर्मचारी कल्याण निगम के एक-एक केंद्र पर खरीद नही हो रही है, इसपर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित क्रय एजेंसियों को दो दिनों के अन्दर खरीद शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नरने गेहूं खरीद से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों का सतत निरीक्षण करते हुए बोरे तथा धनराशि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए गेहूं खरीद में तेजी लाये और लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत गेहूं खरीद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed