कलेक्ट्रेट में दो गुटों के बीच मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
नगर
निगम की ओर से शहर के विभिन्न
क्षेत्रों में तकरीबन 150
निर्माण
कार्यों के टेंडर जारी किए
गए हैं। इसके लिए शुक्रवार
को कलेक्ट्रेट में टेंडर फार्म
की बिक्री शुरू हुई। दोपहर
बाद तकरीबन डेढ़ बजे बिछिया
के कुछ कामों के टेंडर फार्म
खरीदने को लेकर दो गुटों में
विवाद शुरू हुआ।
थोड़ी देर
में इनके बीच जमकर मारपीट होने
लगी। इसके बाद जब टेंडर फार्म
की बिक्री बंद कर दी गई तब जाकर
मामला शांत हुआ। हालांकि,
कुछ
देर बाद फिर से टेंडर फार्म
बेचा गया। शनिवार को भी टेंडर
फार्म की बिक्री होगी।
सिटी
मजिस्ट्रेट लवकुश कुमार
त्रिपाठी का कहना था कि टेंडर
की सूचना के बाद पुलिस की
व्यवस्था की गई थी। पुलिस को
वहां होना चाहिए था।