फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coins issue

आरबीआई तक पहुंची सिक्के की ‘लड़ाई’

Fri, 09 Aug 2019 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
coins issue
आरबीआई तक पहुंची सिक्के की ‘लड़ाई’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सिक्के स्वीकारने में बैंकों की मनमानी का मामला अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) क्षेत्रीय निदेशक के पास पहुंच गया है। इस सिलसिले में संस्थागत वित्त, बीमा एवं वाह्य सहायतित परियोजना के महानिदेशक ने आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक को पत्र भी लिखा है। जल्द ही भारत सरकार के वित्त मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। इस गंभीर समस्या को ‘अमर उजाला’ ने उठाया था।
सरकारी और गैर सरकारी बैंकों में सिक्के न स्वीकारने का मामला भाजपा के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने 26 जुलाई को विधानसभा में उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए ही संस्थागत वित्त, बीमा एवं वाह्य सहायतित परियोजना के महानिदेशक ने 31 जुलाई को आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक को पत्र लिखा है। महानिदेशक का कहना है कि सिक्कों को अस्वीकार करने से गरीब, एससी-एसटी के साथ सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को दिक्कत हो रही है। समस्या का त्वरित समाधान जरूरी है।
विज्ञापन

50 पैसे, एक, दो, पांच और 10 रुपये के सिक्के लीगल टेंडर हैं, फिर भी यूपी के ज्यादातर बैंक सिक्के नहीं जमा करा रहे हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यवसायियों को कारोबार में ज्यादा दिक्कत है। नागरिकों को भी महंगे दर पर सामान खरीदना पड़ रहा है। सिक्के स्वीकारने से संबंधित आरबीआई की कड़ी नियमावली है। इसके बावजूद बैंक प्रबंधन मनमानी कर रहे हैं, यह स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। क्षेत्रीय निदेशालय स्तर से बैंक प्रबंधन को निर्देशित किया जाना चाहिए। सबसे कहना चाहिए कि सिक्के स्वीकार करें। यदि किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो आरबीआई और बैंक प्रबंधन की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जाए। क्षेत्रीय निदेशालय की ओर से जो कार्रवाई की जाए, उसकी जानकारी महानिदेशालय को उपलब्ध कराई जाए। इस मामले की जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय को भी दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed