फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CNG in gorakhpur

पांच महीने में शहर के हर एंट्री प्वाइंट पर सीएनजी स्टेशन

Tue, 12 Nov 2019 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
CNG in gorakhpur
पांच महीने में शहर के हर एंट्री प्वाइंट पर सीएनजी स्टेशन
विज्ञापन

गोरखपुर। सीएनजी वाहनों से चलने वाले गोरखपुरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही उन्हें सीएनजी भरवाने के लिए मौजूदा दो स्टेशनों के बाहर लंबी लाइन नहीं लगवानी पड़ेगी। पांच महीने के अंदर ही शहर के हर एंट्री प्वाइंट पर सीएनजी के छह स्टेशन और खोले जाएंगे। इसकी कार्ययोजना टोरेंट कंपनी की ओर से तैयार कर ली गई है। इन पर तेजी से काम चल रहा है। मार्च तक एक-एक कर सभी स्टेशनों की शुरुआत कराई जाएगी।
सोमवार को टोरेंट कंपनी के एजीएम (प्रोजेक्ट) अविनाश कुमार सिंह और एजीएम (मार्केटिंग) विकास गंगल ने बताया कि वर्तमान में कंपनी के बरगदवां और नौसड़ में एक-एक स्टेशन चल रहे हैं। रोजाना इन स्टेशनों पर 250-300 वाहनों में 1500 किलो सीएनजी की खपत हो रही है।
विज्ञापन

धीरे-धीरे लोग सीएनजी को स्वीकार कर रहे हैं। भले ही कम स्टेशन होने की वजह से इनकी संख्या अपेक्षाकृत कम है। मगर स्टेशनों की संख्या बढ़ने के साथ ही सीएनजी वाहनों की संख्या भी बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ मार्ग स्थित कालेसर में तीसरा स्टेशन अगले महीने तक शुरू कराए जाने की तैयारी है। वहीं मार्च, 2020 तक सभी स्टेशन खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा खलीलाबाद में भी एक सीएनजी स्टेशन खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां खुलेंगे सीएनजी स्टेशन
लखनऊ मार्ग - कालेसर, सहजनवां
कुशीनगर मार्ग - हाटा
देवरिया रोड- जीडी गोयनका स्कूल के पास
वाराणसी मार्ग- कौड़ीराम
मेडिकल रोड- किया मोटर्स के पास
20 दिन में 120 सीएनजी वाहन बिके
टोरेंट कंपनी की ओर से दिवाली पर एक स्कीम लांच की गई। इसके अंतर्गत नया सीएनजी वाहन लेने पर किसी भी उपभोक्ता को पांच हजार रुपये की सीएनजी प्रदान की जा रही है। 15 नवंबर तक चलने वाली इस योजना के अंतर्गत 20 दिनों में अब तक 120 वाहन मालिकों ने इसका लाभ उठाया।

इसके अंतर्गत लाभार्थी को कंपनी का फार्म, आईडी प्रुफ और खरीद प्रमाण पत्र देना होगा। जानकारों के मुताबिक एलपीजी से सीएनजी किफायती है। एक किलो एलपीजी से जहां वाहन 25 किलोमीटर का एवरेज देती है। वहीं सीएनजी से 35-40 किलोमीटर का एवरेज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed