फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi comment on ayodhya issue

मंदिर पर कोर्ट का आदेश सभी को मानना चाहिए: योगी

Tue, 08 Oct 2019 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
cm yogi comment on ayodhya issue
मंदिर पर कोर्ट का आदेश सभी को मानना चाहिए: योगी
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला और कहा कि विपक्ष के नेता नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी को मानना चाहिए। जब बातचीत से मामला हल नहीं हो सका तो सर्वोच्च न्यायालय पर भरोसा करना होगा। विपक्ष की राजनीति संकुचित व नकारात्मक है। उनसे सकारात्मक बात की उम्मीद कैसे की जा सकती है? जल्द ही खुशखबरी मिलने से संबंधित बयान अयोध्या के परिप्रेक्ष्य में नहीं था।

अयोध्या में भव्य होगा दीपोत्सव
मुख्यमंत्री ने सोमवार को कन्या पूजन के बाद मीडिया कर्मियों को बताया कि इस बार भी अयोध्या में दीपोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। हर घर, परिवार को दीपोत्सव से जोड़ने की पहल की गई है। यह आयोजन सरकारी नहीं, आमजन का होगा। पिछले तीन वर्षों से अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। यह भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बीच के काल खंड में यह लुप्त हो गया था। अयोध्या को उसका पुराना वैभव प्राप्त हो इस दृष्टि से अनेक आयोजनों को उससे जोड़ा है। दुनिया में जहां-जहां रामलीला होती है, वहां की टीम को दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आमंत्रित किया जाता है। इंडोनेशिया, कंबोडिया, थाइलैंड, श्रीलंका, जापान से रामलीला की टीमें आती हैं। इस साल 26 अक्तूबर को भी दीपोत्सव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed