फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM comes gorakhpur airport

 पूर्व प्रवक्ता को लेकर आपस में भिड़े सपाई

Mon, 02 May 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 02 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
CM comes gorakhpur airport
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए नोकझोंक करते सपाई। - फोटो : shivharsh
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत में सोमवार की सुबह एयरपोर्ट पहुंचे सपाई आपस में भिड़ गए। एयरपोर्ट के भीतर जाने के लिए करीब डेढ़ दर्जन सपाइयों की सूची तैयार हुई थी। सूची में सपा के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, एमएलसी संतकबीरनगर, जिला पंचायत अध्यक्ष, महासचिव आदि के साथ ही पूर्व प्रवक्ता कालीशंकर का भी नाम शामिल था। इसे लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति एवं जिला महासचिव मनुरोजन यादव ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने उनके एयरपोर्ट के अंदर जाने पर आपत्ति दर्ज कराई और सूची में नाम पड़ने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिला महासचिव की दलील थी कि कुछ दिन पूर्व पार्टी से निष्क ासित किए जाने के बाद वे मुख्यमंत्री को गाली दे रहे थे। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देना चाहिए। वही जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, कालीशंकर के पक्ष में खड़े हो गए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने ही उन्हें पार्टी से बाहर निकाला था और उन्होंने ही उनका निष्कासन भी रद्द किया। ऐसे में उनके मुख्यमंत्री से मिलने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। करीब आधे घंटे तक चला यह हंगामा, पार्टी के ही कुछ पुराने नेताओं के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ।  इसके बाद सपाइयों ने एयरपोर्ट पर ही सीएम का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां  9.42 पर स्टेट प्लेन से पहुंचे और करीब 10 मिनट बाद हेलीकाप्टर से बलिया के लिए रवाना हो गए। उनके यहां लौटकर दोबारा प्लेन से ही लखनऊ जाने का कार्यक्रम था मगर वे यहां नहीं आए और बलिया से ही लखनऊ रवाना हो गए। 

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed