{"_id":"592d90924f1c1ba915bdc753","slug":"city-commissioner-says-cm-s-city-will-be-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का शहर तो साफ-सुथरा होगा ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का शहर तो साफ-सुथरा होगा ही
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 31 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
शहर में हल्की सी बारिश के बाद हो जाता है जलभराव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह सीएम का शहर है, लिहाजा शहर की बेहतरी को लेकर यहां के लोगों की अपेक्षाएं और उम्मीदें भी काफी बढ़ गईं हैं। ऐसे में यहां के अधिकारियों को शहर की बदहाल स्थिति में सुधार करना ही होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ भी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार अपनी अपेक्षाएं जाहिर कर चुके हैं। इसके बावजूद पूर्व नगर आयुक्त बीएन सिंह न तो लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतर सके और न ही सीएम के। डीएम और कमिश्नर भी शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त को चेता चुके थे। इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर नगर निगम के अन्य कामों की स्थिति में कुछ सुधार नहीं हो सका। इसका खामियाजा मंगलवार को हुई बारिश में शहर को भुगतना पड़ा। शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। यही नहीं, सरकारी दफ्तरों से लेकर विभिन्न कॉलोनियों तक में पानी भर गया। ऐसे में नगर निगम का जिम्मा संभालने आ रहे नगर आयुक्त प्रेेम प्रकाश सिंह के सामने बड़ी चुनौती होगी।
चुनौतियां
1 - जलभराव
2- सफाई व्यवस्था
3- कूड़ा निस्तारण
4- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
5- अतिक्रमण
6- विज्ञापनों से पटे शहर को आकर्षक बनाना
जलभराव का स्थायी हल ढूंढने का करेंगे प्रयास: प्रेम प्रकाश
नवनियुक्त नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह जलभराव को गोरखपुर की सबसे बड़ी समस्या मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। यहां ज्वाइन करने के बाद वह शहर को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। मंगलवार को दूरभाष पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा निश्चित तौर पर गोरखपुर शहर को आकर्षक और साफ-सुथरा बनाने में कई चुनौतियां हैं, लेकिन उम्मीद है कि चुनौतियों को कुशलतापूर्वक मुकाबला कर लूंगा। महराजगंज में सीडीओ रहने के दौरान उनका अक्सर गोरखपुर आना-जाना लगा रहता था। लिहाजा वे गोरखपुर की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। समयबद्ध योजना बनाकर इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। अगर शहर के जलभराव की समस्या दूर कर ली जाए तो काफी समस्याएं ऐसे ही दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय क्षेत्र को बेहतर बनाना है। सरकार की मंशा के अनुसार शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार को वह आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी के पद से रिलीव होंगे। उम्मीद है कि शुक्रवार तक नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लें। अभी हाल में शासन ने प्रेमप्रकाश सिंह को गोरखपुर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी है। नगर आयुक्त बीएन सिंह का तबादला कानपुर हो गया है, जहां वे अपर जिलाधिकारी का कार्यभार संभालेंगे।