{"_id":"5d9651e78ebc3e93c02b0cf0","slug":"chauri-chaura-murder-case-gorakhpur-city-news-gkp324169459","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या से रोकने पर मां बाप को चाकू घोंपकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या से रोकने पर मां बाप को चाकू घोंपकर मार डाला
विज्ञापन
आत्महत्या से रोकने पर बेटी ने मां-बाप को मार डाला
चौरीचौरा (गोरखपुर)। इलाके के बेलवा बाबू गांव में आत्महत्या से रोकने पर बेटी ने मां-बाप को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस पहुंची तो वह शवों के पास ही चाकू लेकर बैठी थी। मौके पर पहुंचे सीओ चौरीचौरा सुमित शुक्ला और थानेदार राजू सिंह भी यह नजारा देखकर हैरान रह गए। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने बेटी पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह खुदकुशी की कोशिश कर रही थी, लेकिन मां-पिता ने रोक दिया। इस वजह से उनकी हत्या कर दी। घटना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे की है।
केशव गोपाल सिंह (70) एयरफोर्स से रिटायर थे। पत्नी द्रौपदी देवी (66), तलाकशुदा बेटी सुमन सिंह (44) और छोटे बेटे विशाल सिंह के साथ सूरत में रहते थे। बुधवार को ही वह पत्नी, बेटी के साथ पैतृक गांव लौटे थे। भाई उमाशंकर के मुताबिक केशव गोपाल व द्रौपदी देवी बृहस्पतिवार सुबह दातून कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सुमन सिंह घर में रखा चाकू लेकर आई और माता-पिता पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर आई पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। केशव गोपाल के बड़े बेटे अजय सिंह भी तलाकशुदा हैं। वह सेंट्रल एकेडमी में शिक्षक हैं और शहर में किराए का मकान लेकर रहते हैं।
मां-बाप आत्महत्या नहीं करने दे रहे थे, इसलिए मार डाला
केशव गोपाल सूरत में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे और वहीं पर सुमन के मानसिक रोग का उपचार करा रहे थे। सुमन ने पुलिस को बताया कि उसके कान में कई दिन से आवाज गूंज रही थी कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसी वजह से वह खुद को मारना चाहती थी, लेकिन मां बाप हर बार उसे बचा लेते थे। मैंने सोचा कि दोनों को मार दूंगी, फिर आत्महत्या कर लूंगी, लेकिन इसके पहले ही पुलिस आ गई।
विज्ञापन
लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने बताया है कि वह खुदकुशी करना चाहती थी, लेकिन मां-बाप रोक देते थे, इसी वजह से उनकी हत्या कर दी। -अरविंद कुमार पांडेय, एसपी नार्थ