फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bihar trader sanjay gupta 18 lakh cash seized hawala suspicion at gorakhpur railway station platform 3

हवाला का शक: 18 लाख रुपये के साथ रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया बिहार का व्यापारी, भाई नेपाल में करता है कारोबार

Sun, 13 Sep 2026 11:11 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 13 Sep 2026 11:11 AM IST
सार

शुक्रवार शाम करीब सात बजे जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक बैग में भारी मात्रा में नकद रुपये लेकर जा रहा है। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर में चेकिंग शुरू कर दी। प्लेटफॉर्म तीन से एक युवक बैग लिए संदिग्ध दिखा। टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 18 लाख रुपये नकद मिले। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के विशुनपुरवा निवासी संजय कुमार गुप्ता (40 वर्ष) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Bihar trader sanjay gupta 18 lakh cash seized hawala suspicion at gorakhpur railway station platform 3
गोरखपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन से बिहार के एक व्यापारी को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने 18 लाख रुपये नगद के साथ पकड़ा है। पूर्वी चंपारण के आदापुर क्षेत्र का रहने वाला संजय कुमार गुप्ता रकम के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि रक्सौल बाॅर्डर क्षेत्र में व्यापारी की दुकान है और उसका भाई नेपाल में कारोबार करता है। सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम युवक को हिरासत में लेकर हवाला नेटवर्क से जुड़े होने के बिंदु पर भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब सात बजे जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक बैग में भारी मात्रा में नकद रुपये लेकर जा रहा है। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर में चेकिंग शुरू कर दी। प्लेटफॉर्म तीन से एक युवक बैग लिए संदिग्ध दिखा।
विज्ञापन

टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 18 लाख रुपये नकद मिले। पकड़े गए युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के विशुनपुरवा निवासी संजय कुमार गुप्ता (40 वर्ष) के रूप में हुई है। संजय को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने लाया गया और रकम कब्जे में ले ली गई।

जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बरामदगी की सूचना अधिकारियों के साथ ही आयकर विभाग के उपनिदेशक (जांच), यूनिट गोरखपुर को दी। पूछताछ में संजय ने बताया कि बैंक रोड स्थित अग्रसेन तिराहे के पास उसे सतीश उपाध्याय से 18 लाख रुपये मिले थे।

वह रकम लेकर बिहार जा रहा था। जांच के दौरान पता चला कि संजय की नेपाल के रक्सौल बॉर्डर क्षेत्र में दुकान है। इसके बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोरखपुर से उसे रकम किस उद्देश्य से दी गई थी और बिहार में वह इसे किसे देने वाला था।

रकम देने वाले सतीश उपाध्याय की भूमिका भी जांच के दायरे में है। हालांकि सतीश के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। आयकर विभाग की टीम पूरे मामले को हवाला नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है।

आयकर विभाग की टीम की पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए युवक का भाई नेपाल में कारोबार करता है। अब बरामद रकम के स्रोत और इससे जड़े लोगों के बारे में सूचनाएं जुटाई जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि बरामद हुई रकम को मालखाने में रखा है। आयकर विभाग की टीम व्यापारी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed