{"_id":"5de0307c8ebc3e54f937ca78","slug":"chauri-chaura-crime-news-gorakhpur-city-news-gkp3311364143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरी चौरा में युवक ने चचेरे भाई को दिया धक्का, कुएं में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरी चौरा में युवक ने चचेरे भाई को दिया धक्का, कुएं में गिरने से मौत
विज्ञापन

जगदीशपुर (गोरखपुर)। चौरीचौरा इलाके के रामूडीहा गांव में बृहस्पतिवार की शाम को दो चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट के दौरान धक्का लगने से एक युवक की पास ही कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
रामूडिहा निवासी बिहारी के दो बेटे अश्वनी पाठक उर्फ गोलू और टप्पू पाठक (20) हैं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे टप्पू पाठक और उनके चचेरे भाई आदर्श पाठक में घर पर ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।
इसी दौरान अचानक आदर्श ने टप्पू को धक्का दे दिया। इससे टप्पू दरवाजे के बाहर स्थित कुएं में गिर गए। परिजनों ने उन्हें कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
टप्पू की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। चौरीचौरा पुलिस ने टप्पू के बड़े भाई अश्वनी पाठक की तहरीर पर आरोपी आदर्श पाठक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि मारपीट में चचेरे भाई ने धक्का दे दिया। इससे युवक की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा गया है।