फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chain loot in gkp

सुरक्षा को तैनात थी पुलिस और बदमाश चेन लूटकर फरार

Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
chain loot in gkp
बाजार में तैनात थी पुलिस, फिर भी बदमाश ने लूट ली चेन
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के माया बाजार चौराहे के पास पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के चंद कदम की दूरी पर ही पैदल पहुंचे बदमाश ने बहू के साथ रिक्शा से घर लौट रही दवा व्यापारी की मां के गले से सोने की चेन लूट ली। सास-बहू के शोर मचाने पर पुलिस भी दौड़कर उनके पास पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भीड़ में शामिल होकर फरार हो चुका था। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
जटेपुर दक्षिणी निवासी दवा व्यापारी आशीष कुमार की मां शांति देवी शुक्रवार को बहू उषा के साथ दिवाली के लिए खरीदारी करने रेती चौक के बाजार में गई थी। खरीदारी कर शाम छह बजे के करीब सास-बहू रिक्शे से घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन

वे अभी माया बाजार चौराहे से चंद कदम आगे बढ़ीं थीं कि पीछे से पैदल ही एक युवक आया और झपट्टा मारकर शांति देवी के गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ कोतवाली बीपी सिंह का कहना है आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed