फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CCTV caught two sister accident in gorakhpur

कार की टक्कर से हवा में छह फीट उछलीं थीं बहनें, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Tue, 26 Mar 2019 10:31 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
CCTV caught two sister accident in gorakhpur
होली की शाम गोरखनाथ इलाके में हुए सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आई। फुटेज से स्पष्ट हो गया है कि कार ने गलत लेन में घुस कर दोनों बहनों को टक्कर मारी थी। टक्कर की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बहनें हवा में करीब छह फीट ऊपर तक उछलीं थीं। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सैनिक पिता चंद्रशेखर से कई बार तहरीर बदलवाने के बाद केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी कार चालक का अभी तक पता नहीं चल सका है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर शांतिपुरम निवासी चंद्रशेखर मल्ल सेना में नायक हैं। उनकी तैनाती श्रीनगर में है। 
विज्ञापन


21 मार्च को होली की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटियां नेहा (18) व निधि (13 ) पैदल ही बाजार जा रहीं थीं। मुख्य रोड पर राणीसती दादी मंदिर के सामने नकहा ओवरब्रिज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा संतोष मल्ल ने बताया कि बहनों की स्थित चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि नेहा इंटर पास है जबकि निधि इस साल हाईस्कूल में गई है। नेहा के सिर में और कमर में गंभीर चोट है। दुर्घटना से उसके दिमाग पर गहरा असर पड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed