{"_id":"af72ba2685f4e652ed3d87bff396d762","slug":"cctv-camera-in-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से जिला अस्पताल की निगरानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से जिला अस्पताल की निगरानी होगी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती किए जाने की भी योजना है। एनएबीएच (नेशनल एक्रीडीसेन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल) के तहत यह कार्य होना है। अस्पताल प्रबंधक ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। कैमरे लगाए जाने के स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है।
अस्पताल के सभी प्रवेश और निकास, ओपीडी, इमरजेंसी समेत हर वार्ड में कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। गेट पर सिक्योरिटी इंचार्ज का कमरा होगा जिसके जरिए निगरानी होगी। साथ ही एसआईसी कक्ष में भी कंट्रोल रूम होगा ताकि वह अस्पताल में हो रही हर गतिविधि को देख सकें।
एसआईसी डॉ. एचआर यादव के मुताबिक यह कब लगेगा अभी इसकी तिथि तय नहीं हो सकी है मगर शासन की ओर से इसके लिए जगह पूछी गई है। अस्पताल में इसके लगने से मरीजों को खासा फायदा होगा।