फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBI investigating Atiq Ahmad case, Deoria, Gorakhpur

अतीक अहमद मामला: जिले में डटी है सीबीआई टीम, 40 दिन से जेल कांड की जांच में जुटी

Tue, 30 Jul 2019 06:31 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया (गोरखपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया (गोरखपुर) Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
CBI investigating Atiq Ahmad case, Deoria, Gorakhpur
सीबीआई - फोटो : Social Media (File Photo)

अतीक अहमद प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई टीम के दो सदस्य जिले में रुके हुए हैं। विवेचक के मांगने पर वे जरूरी कागजात उपलब्ध करा रहे हैं। सीबीआई टीम के बार-बार जेल में जाने से जेल प्रशासन भी सांसत में है। 

विज्ञापन


लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कर देवरिया जेल में पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 12 जुलाई को केस दर्ज किया था। जांच के लिए 19 को टीम जिले में आई। सीबीआई के एसपी, एएसपी ने डीएम, एसपी से मिलकर जानकारी ली। जेल पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले गए। माफिया अतीक अहमद के बैरक की बारीकी से जांच की गई। कई दिन तक जिले में रहकर जांच के बाद टीम के अधिकांश सदस्य लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रहे एएसपी के निर्देश पर एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल यहीं रुके हुए हैं। विवेचक के निर्देश पर ये वांछित सूचनाएं उपलब्ध करा रहे हैं। सूचनाओं के लिए उन्हें बार-बार जेल जाना पड़ रहा है। सीबीआई टीम के कब क्या रिकॉर्ड मांग देने की आशंका से जेल अधिकारियों के माथे चिंता की लकीरें हैं। इस बाबत जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि सीबीआई टीम जांच कर रही है। उनके मांगने पर वांछित रिकॉर्ड और सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed