फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessmen of metro cities are coming to gorakhpur

मेट्रो सिटी के उद्यमियों को अब भा रहा गोरखपुर

Tue, 30 Jan 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 30 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Businessmen of metro cities are coming to gorakhpur
बीपीओ
सुविधा और संसाधनों के अभाव में गोरखपुर छोड़कर मेट्रो शहर में बिजनेस जमाने वाले उद्यमियों को अब शहर वापस बुलाने लगा है। शहर के एक युवा उद्यमी की पहल के बाद दिल्ली और चेन्नई में बिजनेस कर रहे गोरखपुर के दो उद्यमियों ने अपना बीपीओ शहर में शिफ्ट कर लिया है। इससे कई स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन


बदलाव की यह बयार शहर के एक युवा उद्यमी अर्नव कुमार की पहल से उठी। अर्नव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप योजना से प्रेरणा लेकर शहर में कोवर्किंग स्पेस तैयार किया। उनकी मंशा नए उद्यमियों को काम शुरू करने के लिए कम लागत पर बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित माहौल देकर स्टार्टअप को बढ़ावा देने की थी। विजय चौराहे पर उन्होंने कोवर्किंग स्पेस उपलब्ध कराया तो गोरखपुर से जुड़े दो उद्यमी आकर्षित हुए।
विज्ञापन


दिल्ली में पांच साल से यूनिक सिस्टम नाम से बीपीओ चलाने वाले उद्यमी रजनीश ने वहां का दफ्तर गोरखपुर शिफ्ट कर लिया। दिसंबर 2017 से ही विजय चौक स्थित कोवर्किंग स्पेस में उनका  बीपीओ चल रहा है। इसमें छह स्थानीय युवाओं को काम भी मिला है। ये युवा रात के वक्त यूके एंड यूएस में कॉल करके यूनिक सिस्टम के लिए बिजनेस कलेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई में वर्धा इंफोसिस्टम नाम से बीपीओ चलाने वाले प्रखर भी इसी तरह से आकर्षित होकर अपने शहर गोरखपुर लौटे। शहर के इसी कोवर्किंग स्पेस से कनाडा और कुछ अन्य पश्चिमी देशों में कॉल करके यह बीपीओ एक ई-कॉमर्स कंपनी के लिए बिजनेस कलेक्ट कर रही है। इसमें गोरखपुर के आठ युवाओं को रोजगार भी मिला है।

 
दो उद्यमियों ने साधा संपर्क
वर्चुअल रियलिटी के लिए अगमेंटेड रियलिटी पर बेस्ड वेबसाइट तैयार करने वाली मुंबई की कंपनी को अपने शहर गोरखपुर लाने के लिए इसके मालिक मोहित ने अर्नव कुमार से संपर्क किया है। अर्नव के मुताबिक मोहित अब अपना काम गोरखपुर से ही करना चाहते हैं। ‘इंटीरियरवाला’ वेबसाइट का दफ्तर भी मेट्रो सिटी से गोरखपुर शिफ्ट करने के लिए उसके मालिक रोहित ने संपर्क साधा है। कम लागत में सुरक्षित एवं सुविधाओं से लैस दफ्तर इन उद्यमियों को उनके शहर में खींच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed