फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus going to Kathmandu overturned, 17 soldiers injured

काठमांडू जा रही बस पलटी, 17 सैनिक घायल

Sat, 14 Dec 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bus going to Kathmandu overturned, 17 soldiers injured
काठमांडू जा रही बस पलटी, 17 सैनिक घायल
विज्ञापन

सोनौली(महराजगंज)। नवलपुर के पूर्व पश्चिम राजमार्ग अंतर्गत नवलपुर के कावासोती मुख्य मार्ग पर सेना के जवानों को लेकर काठमांडू जा रही बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बस में सवार 17 सैनिक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गई है।

शनिवार तड़के नेपाली सेना से भरी बस सुर्खेत से काठमांडू जा रही थी जो नवलपरासी जिले के नवलपुर के पास कावासोटी मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में पुलिस डीएसपी विजय थापा ने बताया कि नेपाली सेना के जवान सुर्खेत से काठमांडू जा रहे थे। इसी बीच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सैनिक प्रेम बहादुर खत्री और वीरेंद्र शाही की हालत नाजुक बनी हुई है, जब कि अन्य सामान्य रूप से घायल हैं। बस में 40 सैनिक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed