फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bullet firing in dhuriyapar

घर पर चढ़कर तड़तड़ाई गोलियां, दो घायल

Mon, 16 Sep 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
bullet firing in dhuriyapar
घर पर चढ़कर तड़तड़ाई गोलियां, दो घायल
विज्ञापन

धुरियापार (गोरखपुर)। उरूवा इलाके के मठ भताड़ी गांव में रामकृपाल के घर पर चढ़कर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। शनिवार की देर रात घटना होने से अफरातफरी मच गई। बरामदे में सोई रामकृपाल की पत्नी और लड़की को छूते हुए गोली निकल गई। दोनों को पुलिस ने रात में ही अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

रामकृपाल के मुताबिक उनकी पत्नी और लड़की घर के बरामदे में सोई थी। रात दस बजे के करीब चार लोग आए और अचानक गोली चलाने लगे। गोली पत्नी के दाहिने बाजू और लड़की के दाहिने पैर को छूते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। रामकृपाल घर पर ही रहकर खेती का काम करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। वादी की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed