फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   brd medical college gorakhpur

महिला जूनियर डॉक्टर ने टेक्नीशियन को मारा थप्पड़, हंगामा

Sun, 08 Dec 2019 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
brd medical college gorakhpur
Beaten
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के ऑपरेशन की तैयारी के दौरान ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में महिला जूनियर डॉक्टर और टेक्नीशियन में विवाद हो गया। आरोप है कि महिला जूनियर डॉक्टर ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए टेक्नीशियन को कई थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


कुछ देर तक अफरातफरी मच गई और ओटी ठप हो गई। टेक्नीशियन ने इसकी लिखित शिकायत प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार से की है। प्राचार्य ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार की सुबह 10.30 बजे की है। रूटीन सर्जरी ओटी में एक मरीज के ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी। टेक्नीशियन पीयूष कुमार सरोज का आरोप है कि महिला जूनियर डॉक्टर जूली ने स्टॉफ नर्स से उपकरण मांगा। मुझसे उन्होंने रुई मांगा, मैने रुई का ड्रम मरीज के पास लाकर रख दिया। इसी बात को लेकर महिला जूनियर डॉक्टर ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और ओटी स्टॉफ के सामने ही अपशब्दों का प्रयोग किया। जिसकी मौखिक शिकायत सर्जरी विभागाध्यक्ष से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद महिला जूनियर डॉक्टर ने दस थप्पड़ जड़ दिए और मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। मेरा सिर दीवार से लड़ा दिया। हंगामे से ओटी बंद हो गई। वहां पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी हुई।


पीयूष ने घटना की लिखित शिकायत प्राचार्य, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं मैट्रन से की है। महिला डॉक्टर से मामले की जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी, जब भी उनका पक्ष आएगा प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed