फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   blame in murder to son of constable

चौरीचौरा फालोअप

Sat, 26 Oct 2019 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
blame in murder to son of constable
दूसरी पत्नी, जेठ-जेठानी व रिश्तेदार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप
विज्ञापन

चौरीचौरा थाना परिसर में हेड कांस्टेबल के बेटे की हत्या का मामला
वारदात के तीसरे दिन आरोपी हेड कांस्टेबल की पहली पत्नी ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना परिसर में बेटे विकास यादव की हत्या करने के आरोपी हेड कांस्टेबल अरविंद यादव के खिलाफ शुक्रवार को उसकी पहली पत्नी लालसा ने तहरीर दी। लालसा ने पति के अलावा अरविंद की दूसरी पत्नी, जेठ और जेठानी और एक रिश्तेदार पर मिलकर साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया है।

अरविंद की पहली पत्नी लालसा देवी ने तहरीर में लिखा है कि जेठ विंध्याचल यादव, जेठानी सुभावती, सिपाही की दूसरी पत्नी चंदा देवी और जेठ के साले अजय यादव ने मिलकर बेटे विकास की हत्या की साजिश रची थी। बेटे की हत्या की सूचना उन्हें नहीं दी गई थी। टीवी देख और अखबार पढ़कर उन्हें घटना की जानकारी हुई। लालसा देवी के मुताबिक जेठ का साला अजय यादव गोरखपुर में सिपाही है। चंदा देवी ने बेटे की हत्या की पहली सूचना उसके जेठ विंध्याचल यादव को दी थी। सभी लोगों ने साजिश के तहत विकास की हत्या की है। इस तहरीर के बाद पुलिस अब अरविंद यादव, उसके भाई विंध्याचल यादव, भाभी चंदा देवी, भाई के साले कांस्टेबल अजय यादव के खिलाफ हत्या के साथ साजिश रचने और आईपीसी की धारा 34 के तहत केस बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed