फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Birth anniversary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

जयंती पर याद किए गए गांधी और शास्त्री

Sun, 02 Oct 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 02 Oct 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri
शास्‍त्री चौक मेंलालबहादुर शास्‍त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं मेयर डा. सत्या पांडेय। साथ में गर आयुक्त व पार्षद। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। श्री गांधी आश्रम गोलघर में हुए कार्यक्रम में डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी ने गांधी के जीवनशैली पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में भी गांधी जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। पुस्तकालय भवन में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष अंबिका प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन चक्र पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस दौरान संजय कुमार सिंह, हरिशंकर पांडेय, हरिमोहन द्विवेदी, रमाशंकर राम त्रिपाठी, धर्मेंद्र मिश्र, अरुण मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अकेला ने कहा कि फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले निर्भीक सिपाही से राजनेता बने लाल बहादुर शास्त्री साधारण किसान परिवार से निकले वह नायाब हीरा थे, जिसकी परख होना आज भी बाकी है। यहां राजेश चौरसिया, अयाज अहमद, विजय कुमार चौधरी, आलेख श्रीवास्तव, समीर गुप्ता, दिव्यांश अग्रहरि आदि उपस्थित थे। गुरुंग तिराहा कूड़ाघाट में वीर सेनानी कल्याण संस्थान के तत्वावधान में गांधी जयंती पर सीएसडी कैंटीन जीआरडी तक सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ओम प्रकाश यादव, संदीप राय, सत्य नारायण पासवान, राम दरश सिंह, एसके त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। जन अधिकार युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शनि कुमार श्रीनेत, अमित शिवाजी, अशोक कुमार, रमेश कुशवाहा, हिमेश, राहुल, अमरनाथ आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन ने भी शास्त्री व गांधी को याद किया। इस मौके पर रामप्रीत प्रजापति, राजेश, महेंद्र आदि उपस्थित थे।

जिला व महानगर इकाई जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में भी टाउनहाल में गांधी और शास्त्री चौक पर शास्त्री प्रतिमा माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर दिनेश शाही, गया नारायण लाल श्रीवास्तव, अश्विनी पांडेय, वंश गोपाल, राजेंद्र आदि उपस्थित थे।


पतंजलि योगपीठ के पांचों प्रकोष्ठ की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पार्कों में सफाई की। इस मौके पर हरिनारायण धर दुबे, राजकिशोरी, महेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार शुक्ल, अखिलेश त्रिपाठी, हरिशंकर पांडेय, भूरेलाल, राज मलिक, राजकिशोरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed