फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   birth and death certificate will be online

जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र होंगे ऑनलाइन

Mon, 08 Feb 2016 01:25 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
birth and death certificate will be online
अब जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र जल्द ही आप ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय सरकार की ओर से शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत जल्द ही नगर निगम के सभी नए व पुराने जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र के ब्योरे को फीड करने का काम शुरू होने जा रहा है। फीड करने के बाद जन्म या मृत्यु संबंधी प्रमाणपत्र ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की वेबसाइट crsorgi.gov.in से नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट से जोड़ते हुए जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र को ऑनलाइन जारी करने की कवायद  शुरू हो गई है।  फिलहाल अभी सर्वर में गड़बड़ी की वजह से ऑनलाइन व्यवस्था के तहत इन प्रमाणपत्र बनने का काम रुका हुआ है। एक दो दिनों में इसकी शुरुआत हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के अनुसार अब तक जारी तमाम जन्म एवं मृत्यु संबंधी प्रमाणपत्रों को ऑनलाइन करना है। नगर निगम से इसका पूरा ब्योरा लिया जाएगा। इसके बाद सभी को फीड किया जाएगा। पूरा ब्योरा उपलब्ध होने के दो तीन महीने में फीडिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति केंद्र की वेबसाइट पर जाकर प्रिंट निकाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रत्नाकर शुक्ला, जिला समन्वयक (स्वास्थ्य विभाग, जन्म मृत्यु)

घर बैठे भी कर सकेंगे आवेदन
इस व्यवस्था के तहत अब कोई भी सामान्य व्यक्ति crsorgi.gov.in वेबसाइट जाकर खुद का यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर जन्म या मृत्यु के लिए आवेदन कर सकता है। इस व्यवस्था के जिला समन्वयक रत्नाकर शुक्ला ने बताया कि आवेदन करने के एक सप्ताह बाद ए-4 साइज के पेपर पर इसका प्रिंट लिया जा सकता है। जन्म से लेकर एक साल तक के जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पार्षद की ओर से जारी प्रमाणपत्र की कॉपी लगानी होगी। एक साल से ज्यादा से ज्यादा समय होने पर पांच रुपये और प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट का आर्डर की कॉपी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed