फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   biodegrredable water bottol

ट्रेन और स्टेशनों पर बायोडिग्रेबेल पानी की बोतलें

Tue, 08 Oct 2019 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
biodegrredable water bottol
बायोडिग्रेडेबल बोतल
ट्रेन-स्टेशनों पर अब खुद नष्ट हो
विज्ञापन

जाने वाली बोतलों में मिलेगा पानी
राजन राय
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अब बायोडिग्रेडेबल बोतल (रेल नीर) में पानी मिलेगा। रेलवे की बाटलिंग प्लांट में ऐसी बोतलें बनने लगी हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लखनऊ से दिल्ली के बीच चल रही देश की पहली तेजस ट्रेन में बायोडिग्रेडेबल बोतलें दी जा रही हैं। जनवरी से सभी एक्सप्रेस ट्रेनों और जंक्शन स्टेशनों पर ऐसी बोतलें उपलब्ध कराने की तैयारी है। भविष्य में उपलब्धता के आधार पर स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर रेलवे ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। आईआरसीटीसी ने अब रेल नीर की पैकेजिंग बायोडिग्रेडेबल मैटेरियल से करने का निर्णय लिया है। ये बोतलें स्वत: नष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर जंक्शन पर रोजाना 24 हजार बोतलें की जरूरत
गोरखपुर जंक्शन पर रोजाना 24 हजार पानी की बोतलों की खपत है। गोरखपुर से जाने वाली हर ट्रेन में करीब 500 से 700 बोतलें दी जातीं हैं। खानपान के स्टॉलों से भी रेलनीर की बिक्री की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलनीर के चार नए प्लांट लगेंगे
देशभर में रेलवे के रेलनीर के 10 प्लांट हैं। जिनकी क्षमता 10.9 लाख लीटर प्रतिदिन है। रेलनीर के चार नए प्लांट 2021 लगाने की तैयारी की है। आईआरसीटीसी के इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।

तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों को बायोडिग्रेडेबल मैटेरियल से तैयार पानी की बोतलें दी जा रही हैं। अभी मुंबई प्लांट से बोतलों की सप्लाई है। जल्द ही अन्य प्लांट से भी बोतलों की सप्लाई शुरू हो जाएगी। दो से ती महीने में अन्य ट्रेनों व स्टेशनों पर भी बायोडिग्रेडेबल पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जाएंगी। - अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed