फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bharalganj firing

एक हत्यारोपी हिरासत में, जल्द कई और हो सकते हैं गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2019 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
bharalganj firing
बड़हलगंज गोली कांड: मुख्य आरोपी सुनील सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष श्याम नारायन यादव पर जानलेवा हमले और शिवानंद मौर्या की हत्या का मुख्य आरोपी सुनील यादव सहित पांच को बड़हलगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की देररात गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपित छह और आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने असलहा भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने की है।
दवनाडीह गोलीकांड के मुख्य आरोपी सुनील गुप्ता और उसके सहयोगी राजेश सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुनील और राजेश रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। अरविंद, सतेंद्र और असबिंद को भी पुलिस ने धर दबोचा है। हालांकि पुलिस सभी आरोपियों का नाम नहीं बता रही है। इस सिलसिले में पुलिस शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करेगी, फिर मामले का पर्दाफाश करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। सुनील पर गुंडा व गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। प्रसपा जिलाध्यक्ष के ऊपर हमले से ठीक 20 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है कि बृहस्पतिवार की देररात गिरफ्तार किया गया है। इन सबके बड़हलगंज थाने में पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक से मिलकर मांगी और सुरक्षा
प्रसपा जिलाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को लखनऊ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात की और अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की जानकारी भी दी। इसके बाद प्रसपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह से मिलकर सुरक्षा और बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक हत्या और जानलेवा हमले के कई आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनके व परिवार के सदस्यों की जान को खतरा है। जिलाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस महानिदेशक ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनाम घोषित करने की थी तैयारी
मामले के मुख्य आरोपी सुनील यादव पर 25 से 50 हजार रुपये इनाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो इनाम की रकम शुक्रवार तक घोषित कर दी जाती। इस मामले के 11 और नामजद आरोपियों के खिलाफ भी इनाम घोषित करने की तैयारी की गई है। जो आरोपी फरार हैं, उनके सब पर इनाम घोषित किया जा सकता है। इन आरोपियों ने चार अगस्त को दवनाडीह गांव में 20 राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी में मिश्रौलिया गांव के इलेक्ट्रिशियन शिवानंद मौर्या (40) की मौत हो गई थी। वहीं, प्रसपा जिलाध्यक्ष के भतीजे चंद्रशेखर यादव और शैलश यादव गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना में प्रसपा जिलाध्यक्ष श्याम नारायन यादव बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed