{"_id":"5c7759bcbdec22116d2d93f2","slug":"become-a-member-of-simi-wrote-on-wall-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में दीवार पर लिखा मिला सिमी के सदस्य बनें, देश में प्रतिबंधित है संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में दीवार पर लिखा मिला सिमी के सदस्य बनें, देश में प्रतिबंधित है संगठन
Thu, 28 Feb 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
दीवार पर लिखा सिमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित संगठन सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) की सक्रियता सिद्धार्थनगर जिले में दिख रही है। बुधवार को इसका प्रमाण भी मिला। मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना चौराहे के शिवपतिनागर महापाली रोड पर एक दीवार पर ‘बी बोल्ड, ज्वॉइन सिमी’ लिखा मिला।
संगठन की सक्रियता ऐसे समय में सामने आई जब भारत ने आतंकियों पर कार्रवाई की है और भारत-पाकिस्तान सीमा पर सतर्कता बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात उपद्रवियों द्वारा इस प्रकार के शब्द लिखकर देशवासियों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जा रहा है।
युसुफपुर चौराहे पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हियुवा प्रदेश प्रभारी और डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और सदर विधायक श्यामधनी राही को जब यह जानकारी लोगों ने दी।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष मोहाना अंजनी राय को बुलाकर मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ मोहाना ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी मिली है। इसमें संलिप्त लोगों की छानबीन की जा रही है।