{"_id":"5839964a4f1c1b663a13c3c0","slug":"bank-closed-atm-found-dry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद, एटीएम का भी नहीं मिला सहारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद, एटीएम का भी नहीं मिला सहारा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
फिराक चौराहे के पास एचडीएफसी के एटीएम पर रकम निकालने के लिए लगी लाइन।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बैंक बंद होने और एटीएम में कैश खत्म होने की वजह से लोगों की परेशानी में इजाफा हो गया है। एसबीआई और एचडीएफसी को छोड़कर सुबह से ही अधिकांश एटीएम मिले। बैंक के अधिकारियों के अनुसार आरबीआई से करेंसी नहीं आने के चलते अभी और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कल रविवार को में भी एटीएम का ऐसे ही हाल रहने के आसार हैं।
शुक्रवार शाम तक गोरखपुर के बैंकों में 1380 करोड़ रुपये जमा हुए हैं, जबकि 485 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। काफी रकम आरबीआई से मिलने के अलावा व्यापारियों की ओर से बैंकों में जमा कराए गए छोटे नोटों की वजह से ऐसा संभव हो सका है। हालांकि आरबीआई से काफी कम करेंसी मिलने की वजह से लोगों की जरूरतों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में शनिवार को बैंकों की बंदी ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी, क्योंकि अधिकांश बैंकों में शुक्रवार को ही करेंसी समाप्त हो गई थी। ऐसे में अधिकांश लोगों को एटीएम से जाकर परेशान लौटना पड़ा। रविवार को भी बैंक बंद रहने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा को मिली करेंसी
शनिवार देर रात बैंक ऑफ बड़ौदा को रिजर्व बैंक से करेंसी मिली, जो कुछ बैंकों को दी जानी है। इससे रविवार को कुछ एटीएम में सुधार की संभावना जताई जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा के एजीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरबीआई से तो कुछ रकम हमें मिली है, लेकिन बंदी की वजह से इसे अभी नहीं खोला गया है। चार बैंकों को यह रकम दी जानी है।
विज्ञापन