गोरखपुर: सुरक्षा निगरानी में हुई ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल में ईद-उल-अजहा की नमाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान नमाजियों की सुरक्षा निगरानी में जिलाधिकारी व एसएसपी स्वयं मौजूद रहे।
गोरखपुर के जिलाधिकारी विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि गोरखपुर जनपद में छोटे एवं बड़े लगभग 500 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जा रही। इसके साथ ही श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्त पूजा अर्चना जलाभिषेक कर भोले शिव से आशीर्वाद ले रहे हैं।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता ने बताया कि सावन मास के अंतिम सोमवार को गोरखपुर जनपद के सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
वहीं ईद-उल-अजहा बकरीद पर सभी मस्जिदों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी नमाजी अपने-अपने नजदीकी मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे हैं सभी छोटे-बड़े मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त की गई है।