फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ayushman bharat yojana golden card

गोरखपुर: आयुष्मान भारत योजना, सूची में है नाम तो बनवाएं गोल्डन कार्ड

Thu, 12 Sep 2019 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
ayushman bharat yojana golden card
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : self

आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों के बनेंगे जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना के आधार पर सूची में शामिल किया गया है। चयनित परिवार के छूटे हुए सदस्यों का नाम भी गोल्डन कार्ड में शामिल कराया जा सकता है। जिन लोगों का नाम सरकार की ओर से जारी सूूची में नहीं है उनका गोल्डन कार्ड नहीं बन सकता है।

विज्ञापन


जानें, आप योजना के लाभार्थी हैं या नहीं

आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं या नहीं इसकी जानकारी पाने के लिए टोल फ्री नंबर 18001800444 या 14555 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा www.merapmjay.gov.in पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको अपना आधार से लिंक फोन नंबर डालना है। इसके बाद आपको प्रदेश और जिले का विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन


यदि आपका नाम सूची में होगा तो पूरी जानकारी स्क्रीन पर अंकित हो जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के जिला नोडल प्रभारी एसीएमओ डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि लाभार्थियों की सूची सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गांवों में ग्राम प्रधान के पास उपलब्ध है। लाभार्थियों की सूची प्रत्येक गांव में प्रमुख स्थानों पर चस्पा करवाई गई है। लाभार्थी अपना नाम देख कर गोल्डन कार्ड बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां बनवाएं गोल्डन कार्ड

एसीएमओ डा. नीरज कुमार पांडेय के अनुसार जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में 30 सितंबर तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां कोई भी लाभार्थी गोल्डन कार्ड बनवा सकता है। इस दौरान जिले के सभी वार्डों में अलग अलग दिन पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के अलावा बीआरडी मेडिकल कालेज, सीएचसी पिपराईच, सीएचसी गगहा, सीएचसी सहजनवां, सीएचसी भटहट, सीएचसी बड़हलगंज, सीएचसी कैंपियरगंज, सीएचसी बांसगांव और सीएचसी गोला में रोजाना गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है तो अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल से गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।

गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लाएं यह दस्तावेज

किसका नाम हो सकता है शामिल

जिन लोगों का गोल्डन कार्ड बना हुआ है वह परिवार के छूटे हुए सदस्यों का नाम भी शामिल करा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को परिवार के अन्य सदस्यों से अपना रिश्ता प्रमाणित करना होगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्ड और कुटुंब रजिस्टर की प्रति की आवश्यकता होगी जबकि शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड की प्रति। राशन कार्ड में जिन सदस्यों के नाम होंगे उन्हें ही योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा हासिल कर सकता है। महिला के गोल्डन कार्ड पर उसके शिशु को मुफ्त इलाज मिलेगा।

गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लाएं यह दस्तावेज

एसीएमओ डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को मूल राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और मूल आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की ओर से जारी मूल पत्र पर भी गोल्डन कार्ड बन जाएगा।

सूची में नहीं है नाम तो नहीं बनेगा गोल्डन कार्ड

नाम पता हो गलत तो आवेदन करें

यदि गोल्डन कार्ड में आपका या आपके परिवार के सदस्यों के नाम, पता, आयु, लिंग आदि में किसी प्रकार की त्रृटि हो तो जिला अस्पताल में आवेदन कर दुरुस्त कराया जा सकता है। एसीएमओ डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि यदि छोटी मोटी त्रुटि होती है तो उसे जिला स्तर पर ही सुधार दिया जाता है। गंभीर त्रृटि को सही कराने के लिए रिपोर्ट बनाकर सरकार को प्रेषित की जाती है, यह थोड़ी लंबी प्रक्रिया है लेकिन लाभार्थी या उसके परिवार को इलाज मिलता है। उन्होंने बताया कि जिले मेें 98 फीसदी गोल्डन कार्ड आधार से लिंक कर दिए गए हैं, इसका अर्थ है कि इन कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं है।

सूची में नहीं है नाम तो नहीं बनेगा गोल्डन कार्ड
एसीएमओ डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 2.99 लाख लाभार्थियों का नाम शामिल है। यह सूची सरकार की ओर से सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना के आधार पर तैयार की गई है। जिन लोगों के नाम इस सूची में नहीं हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed