फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempted robbery by entering shop failed, Police investigation underway

यूपी: दुकान में घुसकर लूट करने की कोशिश नाकाम, पुलिस को देख भागे बदमाश

Sat, 19 Oct 2019 05:09 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंंज Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 19 Oct 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Attempted robbery by entering shop failed, Police investigation underway
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज के निचलौल नगर के ब्लॉक परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के द्वारा खादी ग्रामोद्योग की दुकान लगी है। शुक्रवार को मध्य रात्रि में दो बाइक पर करीब आधा दर्जन दबंग युवक सवार होकर पहुंचे। इस दौरान इन लोगों द्वारा एक दुकान को लूटने की कोशिश की गई। इसी बीच दुकानदार की नींद खुल गई, तो उसने दुकान में घुसने का विरोध किया। 

विज्ञापन


मकसद में नाकाम दबंगों ने दुकानदार को मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसमें दुकानदार घायल हो गया। वहीं, बगल के दुकानदारों की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को देख दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जिस मामले में पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात दबंग किस्म के लुटेरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में दुकानदार संतोष कुमार पटेल निवासी संडीला थाना रानीगंज ने बताया है कि ब्लॉक परिसर में खादी ग्राम उद्योग मेले का आयोजन किया गया। जहां पर शुक्रवार की रात में लोग दुकान को बंद कर सो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने के कुछ देर बाद दो बाइक पर करीब आधा दबंग युवक मेला परिसर में घुस आए। उसके बाद दुकान में सेंध लगाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच नींद खुली तो दुकान में घुसने का विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। बाइक के नंबर से युवकों की तलाश की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed