फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attempt to rape with two sisters in Gorakhpur

गोरखपुर: दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, जीजा के घर दावत में आए युवकों की तलाश में पुलिस

Mon, 01 Jul 2019 07:09 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 01 Jul 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
attempt to rape with two sisters in Gorakhpur
सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक गांव में दावत में आए युवक और उसके दो दोस्तों ने रिश्तेदार के घर की युवती और किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। तीनों युवक शराब के नशे में थे। दोनों बहनों ने जब शोर मचाया तो वे फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को तलाश रही है।

विज्ञापन


एक युवक ने अपने साले और उसके दो दोस्तों को शनिवार को घर पर दावत में बुलाया था। दावत में युवकों ने शराब पी। तीनों नशे में आने के बाद घर पर ही सोने की बात कहने लगे। युवक की दो बहनें अपने कमरे में सोई थीं।
विज्ञापन


तीनों युवक छत से उनके कमरे में दाखिल हो गए और छेड़खानी करने लगे। दुष्कर्म की भी कोशिश की। बहनों ने शोर मचाया तो तीनों वहां से हटे। फिर बहनों ने डायल 100 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने के पहले तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed