फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ankita and Vasudeo become the best player of athletic meet

अंकिता और वासुदेव बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sat, 24 Dec 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 24 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ankita and Vasudeo become the best player of athletic meet
एथलेटिक मीट के समापन पर कुलपति ने विजेताओ को पुरस्कृत किया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय एथलेटिक मीट का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कई रिकॉर्ड भी बने। अंकिता सिंह श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी तथा वासुदेव निषाद श्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए। दोनों को प्रो. सीपीएम त्रिपाठी ने 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। बड़हलगंज के गुरुकुल महाविद्यालय की टीम को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। इस बार 52 महाविद्यालयों के 359 छात्र और 177 छात्राओं सहित कुल 536 प्रतिभागियों ने 42 प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि खेल में हार-जीत का कोई मूल्य नहीं होता। हार में ही जीत का भाव छुपा होता है। निरंतर परिश्रम से ही लक्ष्य मिलता है। विशिष्ट अतिथि अर्जुन एवार्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्त ने खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल और टीवी पर ध्यान न देकर वे खेल पर ध्यान दें तो निश्चय ही सफ लता मिलेगी। कुलपति अशोक कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत तथा संचालन प्रो. चंद्र भूषण अंकुर ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
हाफ  मैराथन पुरुष वर्ग में जितेंद्र राजभर प्रथम, रुस्तम कुमार द्वितीय व राजकिशोर तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बबिता निषाद प्रथम, सुमन सिंह द्वितीय और किरन तीसरे स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर बाधा दौड़ महिला वर्ग में अंकिता सिंह अव्वल रहीं। दूसरा तथा तीसरा स्थान श्वेता पांडेय और रिंकू शर्मा को मिला। चार सौ मीटर पुरुष वर्ग में पवन सिंह, रंजीत मौर्य, ठाकुर साहनी क्रमश: पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में अशफ ाक अंसारी को पहला, वीरेंद्र यादव को दूसरा व तेज प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला। 16 सौ मीटर की रिले दौड़ में बड़हलगंज के गुरुकुल महाविद्यालय को पहला स्थान, श्री भगवान महावीर फ ाजिलनगर को दूसरा व गोरखपुर यूनिवर्सिटी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बने नए रिकार्ड
पुरुष वर्ग में ऊंची कूद में चंद्रकांत यादव ने 1.85 मीटर का नया रिकार्ड बनाया। हाफ  मैराथन में जितेंद्र राजभर ने एक घंटा 10 मिनट चार सेकेंड का रिकार्ड बनाया। लंबी कूद में उमेश चंद्र ने 7.06 मीटर का नया रिकार्ड बनाया। पांच व 10 हजार मीटर की दौड़ में वासुदेव निषाद ने क्रमश: 14:47.91 तथा 31:23.00 मिनट में रेस निकाल कर नया रिकार्ड बनाया। 100 मीटर दौड़ में विनय कुमार यादव ने 11.19 सेकेंड में रेस पूरा कर रिकार्ड बनाया। महिला वर्ग में लंबी कूद में अर्चना यादव ने 4.65 मीटर का रिकार्ड बनाया। गोला फेंक में गुंजा गौड़ ने 9.32 मीटर का रिकार्ड बनाया। 5 किमी वाक में रूपाली ने 27:37.81 मिनट का रिकार्ड बनाया। हाफ  मैराथन में बबिता निषाद ने एक घंटा 22 मिनट 31 सेकेंड का रिकार्ड बनाया। चार सौ मीटर की दौड़ में अंकिता सिंह ने 1.37 मिनट का नया रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed