फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Animal smugglers tried to crush the police vehicle at Deoria

पशु तस्करों ने पुलिस के वाहन को कुचलने की कोशिश की

Sat, 04 May 2019 12:22 AM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 04 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers tried to crush the police vehicle at Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर पशु तस्करों ने पुलिस के वाहन को कुचलने की कोशिश की। इस मामले में मार, महि11 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पशु क्रूरता अधिनियम और हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने तीनों कंटेनरों से 68 पशु भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही कंटेनरों और एक स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया गया है। पशु आगरा से बिहार के सिवान ले जाए जा रहे थे। पशु तस्करों ने बताया कि गिरोह सरगना हाजिम है। वह लोग किराए पर काम करते हैं। एक चक्कर में पांच से 10 हजार रुपये मिलते हैं। कंटेनर किराए पर लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि गुरुवार की रात को एसओ रामपुर कारखाना विनय कुमार सिंह, एसआई रामरतन यादव, शिवचंद यादव, कांस्टेबल सुनील कुला कांस्टेबल सोनम यादव, शशिकला, रीता चौहान, सरिता शर्मा और ममता कुमारी के साथ वांछित बदमाशों की तलाश में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना मिली कि तीन कंटेनर पशु बिहार ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर गाड़ी रोकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने पुलिस वाहन को कुचलने की कोशिश की गई। 

इन पशु तस्करों की हुई गिरफ्तारी

- कुदरतुल्ला निवासी हुसेनपुर कला, मुजफ्फरनगर
- इरफान निवासी जहानपुरा, शामली
- बाबूद्दीन निवासी कैलाशपुर, सहारनपुर
- कमलू उर्फ कमरूद्दीन निवासी घमरावली, बुलंदशहर
- अकबर निवासी कैलाशपुर, सहारनपुर
- इकराम निवासी सरधना, मेरठ
- नफीस निवासी सरधना, मेरठ
- साजवान निवासी सरधना, मेरठ
- सुनील कुमार निवासी सरधना, मेरठ
- जुवैर निवासी रूहासा, मेरठ
- आवाद निवासी सरधना, मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed