{"_id":"574dc3b34f1c1bf55110994d","slug":"amrapali-express-engine-fell-on-the-stairs-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली एक्सप्रेस के इंजन पर गिरी सीढ़ी, ड्राइवर चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली एक्सप्रेस के इंजन पर गिरी सीढ़ी, ड्राइवर चोटिल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
कटिहार से अमृतसर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर सीहापार से गुजरते समय हादसे की जद में आ गई। ट्रैक पर जारी रेल विद्युतीकरण में इस्तेमाल हो रही सीढ़ी अचानक ट्रेन के इंजन पर गिरी। इंजन का शीशा टूट जाने से ड्राइवर जख्मी हो गया। गोरखपुर से दूसरा इंजन मंगवाकर करीब डेढ़ घंटे बाद आम्रपाली एक्सप्रेस को आगे रवाना किया
जा सका।
हादसे में जख्मी होने वाले ट्रेन चालक ड्राइवर मदन लाल को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे से बाल-बाल बचे सहायक ड्राइवर बृजेश की मदद से ट्रेन को मगहर स्टेशन पर लाया गया। दूसरे इंजन और ड्राइवर के बंदोबस्त में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। करीब ढाई बजे ट्रेन आगे रवाना की गई। इस बीच दूसरे ट्रैक से दोनों दिशा की ट्रेनों की आवाजाही जारी रही।