फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amit Shah will talks with more than 25 thousand booth worker in Maharajganj

अमित शाह आज देंगे बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र, महराजगंज में सीएम योगी और नड्डा भी होंगे साथ

Fri, 08 Feb 2019 10:39 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah will talks with more than 25 thousand booth worker in Maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गोरखपुर क्षेत्र के 13 लोकसभा सीटों के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे। वह आज महराजगंज में 25 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे।  
विज्ञापन


यूपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की थाह लेंगे। साथ ही बताएंगे कि बूथ जीतकर ही लोकसभा सीट कब्जे में की जा सकती है। 
विज्ञापन


भाजपा गोरखपुर क्षेत्र में लोकसभा की 13 सीटें हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 12 सीटें जीतकर सभी राजनीतिक दलों को बैकफुट पर ला दिया था। 

आजमगढ़ से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जीते थे लेकिन इस बार भाजपा आजमगढ़ से मजबूत प्रत्याशी उतारने का मन बना चुकी है। पार्टी नेता क्षेत्र की सभी सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि बूथ अध्यक्षों से संवाद का कार्यक्रम महराजगंज में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन (23, 24 फरवरी) गोरखपुर में कराने का फैसला हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  करेंगे। 

इसमें शिरकत करने वाले देश के अलग-अलग राज्यों के 8000 प्रतिनिधियों से संवाद करने के बाद प्रधानमंत्री किसान रैली को संबोधित करेंगे। इसके जरिए देश भर के किसानों को साधने की कोशिश होगी लेकिन फोकस में पूर्वांचल रहेगा।    

ये हैं लोकसभा की सीटें
गोरखपुर सदर, बांसगांव, देवरिया, सलेमपुर, घोसी (मऊ), आजमगढ़, लालगंज, डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर), बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज और बलिया।  

अधिवेशन से पहले आएंगे जेपी नड्डा
राष्ट्रीय किसान अधिवेशन से पहले यूपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा गोरखपुर आएंगे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अधिवेशन और किसान रैली की तैयारियों की जानकारी लेंगे। साथ ही भाजपा गोरखपुर क्षेत्र में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की रणनीति बनाएंगे। अधिवेशन खाद कारखाना मैदान में 23, 24 फरवरी को होना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed