फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amit Shah Says BJP is committed to making Ram Mandir as soon as possible

भाजपा जल्द से जल्द राम मंदिर बनाने को कटिबद्ध: अमित शाह

Fri, 08 Feb 2019 03:07 PM IST
शाहरुख खान भाषा, महाराजगंज
भाषा, महाराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Feb 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah Says BJP is committed to making Ram Mandir as soon as possible
अमित शाह संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा रामजन्म भूमि पर जल्द से जल्द श्रीराम मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन

शाह ने साथ ही सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा 'बुआ-भतीजा और राहुल बाबा राम जन्मभूमि पर अपना स्टैंड देश की जनता के सामने रखें। 

वह यहां गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विरोधी दलों के गठबंधन पर कहा कि गठबंधन से जरा भी चिन्तित होने की जरुरत नहीं है। उत्तर प्रदेश का परिणाम दीवार पर लिखा दिखता है कि इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 की 74 सीटें होंगी। उत्तर प्रदेश की जनता गठबंधन को साफ कर देगी।

शाह ने कहा कि वर्षों से देश के पिछड़े, अति पिछड़े और ओबीसी, अन्य पिछडा वर्ग लगातार संवैधानिक मान्यता के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा राजनीति करते रहे। भाजपा ने इन पिछड़ा व अति पिछड़ा समाज के बोर्ड को संवैधानिक मान्यता देने का काम किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में निजाम राज था। 'नसीमुद्दीन भाई थे, इमरान भाई थे, अफजल भाई थे, आजम खान थे और मुख्तार थे। भाजपा ने इन निजामों को उखाड़ने का काम किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाह ने कहा कि जब सपा-बसपा की सरकारें थीं तो यहां निजाम चलता था, जिन्होंने मिलकर यहां आतंकवाद का कॉरिडोर बनाया था। 'लेकिन योगी की सरकार आते ही हमने इनके इस कॉरिडोर को उखाड़ फेंकने का काम किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम ट्रिपल :तीन: तलाक पर कानून लेकर आए लेकिन कांग्रेस माइनॉरिटी :अल्पसंख्यक: अधिवेशन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि हम आएंगे तो ट्रिपल तलाक वापस ले आएंगे। 'यह देश इस तरह से नहीं चलेगा। हर महिला को अपने सम्मान का अधिकार है।' 

घुसपैठियों के मसले पर उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से गुजरात तक, उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक एक एक घुसपैठिये को चुन चुन कर निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी।

शाह ने कहा कि देश के अंदर घुसपैठियों को हटाने का काम मोदी सरकार ने शुरू किया तो कांग्रेस, सपा और बसपा सभी विरोध में आ गए। उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए बुआ-भतीजे के लिए वोटबैंक हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए देश की सुरक्षा सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed