Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   amar ujala event and health rath

स्वास्थ्य शिविर में 181 ने कराई जांच

Fri, 22 Nov 2019 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
amar ujala event and health rath
महुई सुघरपुर में अमर उजाला फाउंडेशन द्वाला लगाये गये स्वास्‍थ्य सिविर में जांच करती डा सविता त्?
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों लगी भीड़, मुफ्त में दी गई दवाएं
विज्ञापन

गोरखपुर। अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ बृहस्पतिवार को शहर के महुईसुघरपुर इलाके में पहुंचा। यहां अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिव मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बेतियाहाता नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉ. सविता त्रिपाठी और उनकी टीम ने 181 मरीजाें के सेहत की जांच कर जरूरतमंदों को मुफ्त में दवाएं भी दी।
शहर में लोगों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की मुहिम के क्रम स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सुबह से ही महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। डॉक्टर और उनकी टीम ने लोगों को परामर्श दिया और निशुल्क दवा वितरण किया। दोपहर करीब 12 बजे भीड़ ज्यादा बढ़ गई तो परिसर के बाहर स्टॉल लगाकर दवाएं दी गईं। पंजीकरण की पर्ची भी खत्म हो गई और बाद में सादे पर्ची पर ही डॉक्टरों ने जरूरी दवाएं लिखीं।
विज्ञापन

पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने किया सहयोग
स्वास्थ्य शिविर में पार्षद चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष सहयोग दिया। बबलू तिवारी, अरविंद निषाद, बबलू निषाद, केशव निषाद, पंकज राजभर ने भीड़, दवा वितरण प्रबंधन में सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग और महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही
इलाज कराने आने वालों में बुजुर्ग और महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। सभी लोगों ने परामर्श और मुफ्त दवा का लाभ लिया। बुजुर्गों में कमजोरी, जोड़ों में दर्द की शिकायत ज्यादा पाई गईं। उन्हें दर्द निवारक गोली, कैल्शियम और ताकत की दवाएं दी गईं। वहीं, ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं ने कमजोरी, पैर में दर्द की शिकायत बताई। 7 से 8 साल की दो लड़कियों ने लंबाई बढ़ने की दवा मांगी तो डॉक्टर ने उन्हें कैल्शियम की दवा दी और दूध पीने की सलाह दी।

बहुत लोग इलाज में लापरवाही बरतते हैं। छोटी सी बीमारी बाद में बढ़ जाती है। अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य रथ लोगों के घर के पास ही पहुंच कर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। यह एक बेहतर प्रयास है। स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही मरीजों को दवाएं दी गई। उन्हें खानपान में सुधार लाने और सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया।
- डॉ. सविता तिवारी, मेडिकल ऑफिसर, बेतियाहाता नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed