{"_id":"5d137dfe8ebc3e3cce1c697e","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-2019-function-held-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: प्रतापगढ़ में मेधावियों को किया गया सम्मानित, बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: प्रतापगढ़ में मेधावियों को किया गया सम्मानित, बढ़ाया हौसला
Wed, 26 Jun 2019 09:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की तरफ से मंगलवार को शहर के साकेत महिला महाविद्यालय में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी एस आनंद के साथ एएसपी अवनीश मिश्रा और दिनेश कुमार द्विवेदी ने बच्चों को मेडल पहनाने के साथ ही प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
मेधावियों को सफलता का मंत्र देते हुए एसपी एस आनंद ने कहा कि लक्ष्य को ध्यान में रखकर पढ़ाई करेंगे तो प्रयास कभी बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने का एक ही मंत्र है कड़ी मेहनत और लगन से की गई पढ़ाई। विकास के पथ पर आगे बढ़ने का मंत्र देते हुए कहा कि गुणवत्तायुक्त पढ़ाई करके ही आप इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस, पीसीएस बन सकते हैं।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि छात्राएं कभी भी संकट में होने पर घबराएं नहीं, बल्कि हिम्मत से काम लें। छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सेना से लेकर विमान उड़ाने में अब महिलाएं पीछे नहीं हैं। अब वह छात्रों की बराबरी कर रही हैं। एंटी रोमियो और गरुण वाहिनी के सक्रिय होने की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन की जानकारी दी। एसपी एस आनंद, साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने जिले के कोने-कोने से आए बच्चों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की प्लेसमेंट काउंसलर डॉ. दिव्या ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा की विस्तार से जानकारी दी। अमर उजाला प्रयागराज के प्रबंधक मृत्युंजय कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. अनीश ने किया। इस मौके पर अमितांशु उपाध्याय, अमर बहादुर सिंह, मो. उमर, प्रभात शुक्ला, हरिकेश मिश्र, निशाकांत त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चे बोले, थैंक्यू अमर उजाला
मंगलवार को सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। एसपी के हाथों पुरस्कार पाने वाले बच्चों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। प्रयागराज में रहकर कोचिंग कर रहे सार्थक त्रिपाठी ने कहा कि अमर उजाला की इस पहल की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। परिणाम आने के बाद किसी ने भी अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की है।
सेल्फी लेने के लिए लगी होड़
सम्मान पाने के बाद एसपी एस आनंद के साथ सेल्फी लेने के लिए बच्चे मंच पर चढ़ गए। बच्चों का उत्साह देखकर एसपी भी छात्र-छात्राओं के रंग में रंग गए। काफी देर तक एसपी बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे।
अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। सम्मान मिलने से मेरा उत्साह दोगुना हो गया है। समाचार पत्र ने जिले के सभी बोर्ड के टॉपरों को एक मंच पर एकत्रित करके सम्मानित किया है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का उत्साह बढ़ता है।
प्रवेश जैन
अमर उजाला ने मेधावियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी पहल की है। इससे हमें संजीवनी मिली है। अमर उजाला का बहुत-बहुत धन्यवाद।
कुमार कार्तिकेय
अमर उजाला के इस प्रयास से बच्चों में आत्मविश्वास जगेगा। उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस कार्यक्रम से बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया।
अमृता ओझा
मेधावियों को सम्मानित करना बड़ा कार्य है। अमर उजाला ने यह सम्मान देकर संदेश दिया है कि कड़ी मेहनत करके आगे बढ़ा जा सकता है और सफलता अर्जित की जा सकती है।
नीलेश कुमार